घातक हैपेटाईटिस बी का अर्थ है एक अल्पावधि का संक्रमण जो कि वायरस से संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण के 6 माह के दौरान होता है। यह संक्रमण इसकी गंभीरता में मध्यम बीमारी से लेकर कम या शून्य लक्षणों का हो सकता है अथवा अत्यधिक गंभीर लक्षणों के साथ भी हो सकता है जिसमें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।1
असाध्य हैपेटाईटिस बी का अर्थ है एक जीवन पर्यन्त चलने वाला संक्रमण जो कि हैपेटाईटिस बी वायरस के साथ होता है। 90% तक नवजात जो हैपेटाईटिस बी वायरस से संक्रमित होते हैं, उन्हें असाध्य संक्रमण होता है। जबकि इसके विपरीत, 5% वयस्कों में घातक हैपेटाईटिस बी होता है। समय के साथ हैपेटाईटिस बी के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं जैसे लीवर का क्षतिग्रस्त होना, सोरायसिस, लीवर का कैंसर या मृत्यु भी।1
भारत में हैपेटाईटिस बी संक्रमण कितना सामान्य है?
दुनिया भर में लगभग 24 करोड़ लोग हैपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में अनुमानित रूप से एचबीवी की दर 3.0% है जिसमें जनजातीय जनसंख्या में इसकी तेज़ी से बढ़ती दर चिंताजनक है। 1.25 अरब की जनसंख्या के साथ भारत में लगभग 37 करोड़ व्यक्ति एचबीवी के वाहक और योगदानकर्ता हैं और यह एचबीवी संबंधी एक बड़े अनुपात की स्थिति बनती है।2
हैपेटाईटिस बी होने के कारण क्या हैं?
हैपेटाईटिस बी वायरस के कारण हैपेटाईटिस बी होता है। हैपेटाईटिस बी वायरस संक्रमित व्यक्ति के रक्त, वीर्य या अन्य शारीरिक स्रावों से फैलता है। संपर्क इस प्रकार से हो सकता है3
- हैपेटाईटिस बी से संक्रमित माता से जन्म लेने पर
- संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरिक्षत यौन संबंध बनाए जाने पर
- दवाई की सुई या अन्य कोई दवा संबंधी सामग्री जो कि संक्रमित व्यक्ति की है, उसका उपयोग किये जाने पर
- संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सुई का दुर्घटनावश संपर्क हो जाने पर
- किसी ऐसे उपकरण या औजार से टैटू बनवाना या छिदवाना जिसका इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति पर किया गया और फिर उसे सही प्रकार से निर्जन्तुक नहीं किया गया अथवा उसे सही तरीके से साफ नहीं किया गया जिससे सारे वायरस और अन्य सूक्ष्म जीवों को समाप्त किया जा सके।
- संक्रमित व्यक्ति के रक्त या खुले ज़ख्म के संपर्क में आने पर
- संक्रमित व्यक्ति के रेज़र, टूथब्रश या नेल क्लिपर का इस्तेमाल करने पर
हैपेटाईटिस बी का उपचार कैसे किया जाता है?
वे सभी जिन्हें घातक हैपेटाईटिस बी है, उन्हें डॉक्टर सामान्य रूप से आराम करने, संतुलित आहार, तरल लेने और निरंतर मेडिकल निरीक्षण में रखते हैं। कुछ व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है। वे व्यक्ति जिन्हें घातक हैपेटाईटिस बी होता है, उन्हें लीवर संबंधी समस्याओं पर भी नियमित रूप से निरीक्षण की आवश्यकता होती है। इस प्रकार की चिकित्सा उपलब्ध होती है जिससे इस बीमारी के लीवर पर होने वाले प्रभावों को कम किया जा सकता है।1
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे हैपेटाईटिस बी है?
डॉक्टरों द्वारा हैपेटाईटिस बी होने का निदान आपके मेडिकल और पारिवारिक इतिहास के अनुसार, शारीरिक परीक्षण और जांचों के आधार पर किया जाता है। यदि आपको हैपेटाईटिस बी है, तब आपके डॉक्टर कुछ अन्य जाँचें भी करते हैं जिससे आपके लीवर की स्थिति की जानकारी मिल सके जैसे ट्रान्सिनेट एलास्टोग्राफी, एक विशेष अल्ट्रासाउंड जो कि आपके लीवर और लीवर बायोप्सी के द्वारा किया जाता है।3
क्या हैपेटाईटिस बी से बचाव
संभव है?
हाँ। हैपेटाईटिस बी से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है इसके लिए टीकाकरण करना। हैपेटाईटिस बी का टीका सामान्य रूप से तीन टीकों की शृंखला में छः माह की अविध में दिया जाता है। संपूर्ण सुरक्षा के लिए पूरी शृंखला लिया जाना आवश्यक है।1
कृपया ध्यान दें: आपको मार्गदर्शन देने के लिए आपके डॉक्टर सबसे बेहतर व्यक्ति हैं। इस शैक्षिक ब्रोशर में जो जानकारी है, वह किसी भी डॉक्टर द्वारा दी जा सकने वाली सलाह का स्थान नहीं ले सकती है। हमेशा अपने डॉक्टर या पात्र स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से ही अपने स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न पूछना चाहिए।
अस्वीकरण:
यहाँ दी गई सामग्री का उद्देश्य हेपेटाइटिस से संबंधित जानकारी और ज्ञान को बढ़ाना है। तीसरे पक्ष के लिए कोई भी संदर्भ और/या लिंक Mylan द्वारा समर्थन या वारंटी नहीं है। हालाँकि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है कि यहाँ दी गई जानकारी सटीक और नवीनतम है, Mylan यहाँ विस्तृत सामग्री के माध्यम से प्रसारित किसी भी जानकारी की सटीकता के लिए कोई प्रतिनिधित्व या ज़िम्मेदारी नहीं लेता है और इसे यहां दी गई जानकारी के इस्तेमाल से पैदा हुई किसी भी त्रुटि, चूक और कानूनी या अन्यथा परिणामों के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी देनदारियों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है।
हेपेटाइटिस के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आपका डॉक्टर ही आपको बेहतर परामर्श दे सकता है। यहाँ दी गई जानकारी आपके डॉक्टर द्वारा दी गई चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।